हल्द्वानी, अगस्त 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। केसरवानी परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक डॉ. कैलाश चंद भट्ट ने श्रीकृष्ण की जन्मलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के उपरांत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम, हर्षोल्लास से मनाया गया। कथा व्यास ने सृष्टि की रचना का विस्तार से वर्णन करते हुए भगवान के विभिन्न अवतारों की महिमा का उल्लेख किया। आयोजन के मुख्य यजमान श्राम बाबू केसरवानी, अशोक केसरवानी, दशरथ केसरवानी, राम लखन केसरवानी, रामकुमार केसरवानी, राकेश केसरवानी, ललित केसरवानी, गिरीश केसरवानी, सुमित केसरवानी, संतोष केसरवानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...