हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर के प्राचीन रामचंद्र मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण किया। वृंदावन से पधारे बाल व्यास कृष्ण शरण ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसका श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर दर्शन किया। मंदिर के आचार्य पंडित विवेक शर्मा ने बताया कि कथा के बाद महाआरती संपन्न हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य यजमान पियूष गर्ग एवं अशोक अग्रवाल ने पूर्वांग पूजन संपन्न कराया। सायंकालीन आरती में रामचंद्र मंदिर प्रबंधन समिति के सुशील कुमार अग्रवाल, अमरनाथ जोशी, रजत कुमार गर्ग, बसंत कुमार अग्रवाल, रिशु अग्रवाल और राकेश कुमार गर्ग सहित अनेक श्रद्ध...