Haldwani News: श्रम विभाग ने 500 श्रमिकों को बांटी किट
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- Haldwani News: लालकुआं। श्रम विभाग एवं उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से हल्दूचौड़ में शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया। शिविर में 500 पंजीकृत श्रमिकों को न्यूट्रीशन, एजुकेशन और हाइजिन किट वितरित की गईं। साथ ही पंजीकृत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त सुनील तिवारी, एसडीएम लालकुआं रेखा कोहली, तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संजीव कंडारी, मंडल अध्यक्ष विजय दुमका, विकी पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनी पंत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विनोद भट्ट समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.