हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/एसटी श्रमिक संघ की एक बैठक सोमवार को बस स्टेशन स्थित यूनियन कैंप कार्यालय में किशन चन्द्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और निगम हित से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रमुखता से मांग उठाई कि निगम कर्मियों को दीवाली पर्व से पूर्व दो माह का बकाया वेतन और बोनस का भुगतान तुरंत किया जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त देयों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने, संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मियों के नियमितीकरण तथा वाहनों के सुचारू संचालन व मेंटेनेंस के लिए स्पेयर पार्ट्स की समय पर आपूर्ति कराने पर जोर दिया गया। आगामी कुंभ मेले को देखते हुए मेले से पहले 500 साधारण स...