हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख महासचिव शोएब अहमद को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद हल्द्वानी की राजनीति में इसे अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। शोएब को सरकार में जिम्मेदारी मिलने से उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हल्द्वानी निवासी शोएब वर्ष 2017 से 2025 तक सपा के प्रमुख महासचिव रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के तौर पर उन्हें करीब 11 हजार वोट मिले थे। 2022 में उन्होंने फिर चुनाव लड़ा और करीब 2400 वोट हासिल किए। वर्ष 2019 में सपा के टिकट पर महापौर का चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले वह कांग्रेस में भी सक्रिय रहे। 1988 में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष व संयुक्त सच...