हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय करियर एवं यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया गया। इसमें एमिटी, एलपीयू, ग्राफिक एरा, यूपीईएस और मास्टर्स यूनियन जैसे देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों और करियर काउंसलर्स ने छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट और मीडिया जैसे क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विकल्पों, प्रवेश प्रक्रिया और स्कॉलरशिप की जानकारी दी। प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को अपने करियर के प्रति सही दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...