Haldwani News: शुद्धीकरण पर दो घंटे चला संग्राम, कायदे-कानून पढ़ाती रही पुलिस
हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रामलीला मैदान में हुए शुद्धीकरण के विवाद ने सोमवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन को करीब दो घंटे तक सियासी अखाड़े में बदल दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस भवन का घेराव कर शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश समेत कांग्रेस नेताओं ने कप्तान से सवाल किया कि जब राहुल गांधी के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दिया तो कांग्रेस की 25 दिन पुरानी तहरीर पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन कांग्रेसी इससे संतुष्ट नहीं हुए। जाते-जाते मंगलवार सुबह 11 बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.