हल्द्वानी, जुलाई 2 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। जिले के पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण शीतलाहाट का फिल्टर प्लांट तीसरे दिन गुरुवार को भी बंद रहा। गौला नदी में भारी मात्रा में गाद आने से बैराज से प्लांट को होने वाली पानी की पंपिंग बंद हो गई। जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के लिए टैंकर की व्यवस्था की है। वहीं क्षेत्र की संकरी गलियों में टैंकर नहीं जाने पर लोगों को पानी ढोकर जमा करना पड़ा है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Champawat News: पूनाकोट वार्ड में टैंकर से की जलापूर्ति जल संस्थान के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि नदी के पानी में गाद और सिल्ट कम होते ही प्लांट तक पानी पहुंचाया जाएगा...