हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौला नदी में सिल्ट बढ़ने पर गुरुवार को शीशमहल का फिल्टर प्लांट तीन घंटे बंद रहा। बैराज से पानी नहीं मिलने पर प्लांट बंद होने से शाम को होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। पर्वतीय क्षेत्र से गौला नदी में बहकर आ रही सिल्ट और कचरा बैराज में जमा हो रहा है। गुरुवार को इसे बाहर निकालने के लिए सुबह 10.30 बजे बैराज के गेट खोले गए। इससे जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को होने वाली पानी की सप्लाई भी बंद हो गई। 1.30 बजे पानी मिलने पर प्लांट दोबारा शुरू हो सका। इस दौरान तीन घंटे तक प्लांट नहीं चलने पर शाम को होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वन भूमि के फेर में लटका फिल्टर प्लांट का निर्माण जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता सतीश बिष्ट ने बताया कि बैराज से पानी नहीं मिलने पर ...