हल्द्वानी, जुलाई 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक घर में चल रही शिव पुराण कथा के दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को श्रीपुरम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय भुवन चंद्र पंत पेशे से पुरोहित थे और पूजा-पाठ का कार्य करते थे। शनिवार को वह गौजाजाली उत्तर आंवला चौकी रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में आयोजित शिव पुराण कथा कराने गए थे। कथा के दौरान वहां चल रहे कूलर के पास पहुंचे तो करंट की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- Deoria News: इनवर्टर की चपेट में आने से पुजारी के बेटे की मौत करंट का झटका इतना जोरदार था कि पंडित भुवन चंद्र पंत मौके पर ही अचेत होकर ...