हल्द्वानी, जुलाई 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर साधना कुटीर में रविवार को हड्डियों में कैल्शियम जांच और स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। सन फार्मा कंपनी एवं साधना कुटीर के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर में मरीजों की जांच की गई। शिविर में डॉ. पंकज तिवारी ने 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...