Haldwani News: शिक्षकों ने नवनियुक्त सीईओ का स्वागत किया
हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य से प्राथमिक शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षकों ने गुरुवार को भीमताल डायट परिसर में मुलाकात की। सीईओ बनने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में एक आदर्श और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण तैयार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आश्वस्त किया कि शिक्षकों की सभी जायज समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संगठन नैनीताल के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, ओखलकांडा के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सिद्धार्थ पंत, कविता पंत, डॉ. देवेंद्र सिंह भैसोड़ा, लक्ष्मण सिंह पडियार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: डायट भीमताल में स्काउट-गाइड शिविर शुरू
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.