हल्द्वानी, अगस्त 18 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए गजराज बिष्ट ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले नगर निगम इंटर कॉलेज में बैठक कर छात्र-छात्राओं की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की। मेयर ने शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने और पठन-पाठन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।इसके बाद राजपुरा गोशाला पहुंचे मेयर ने चारे, पानी, दवाइयों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अनुबंधित संस्था को निर्धारित मानकों के अनुसार देखरेख सुनिश्चित करने को कहा गया। मेयर ने स्पष्ट किया कि गोवंश की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके बाद वनभूलपुरा लाइन नंबर 12 में प्रस्तावित मीट बाजार का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया शीघ्र करने के...