हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सहालग के दौरान शादियों में हुड़दंग, यातायात जाम और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पुलिस ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। अब बारात बैंक्वेट हॉल से अधिकतम 100 मीटर की दूरी से ही निकाली जा सकेगी। वहीं, रात 10 बजे के बाद डीजे और बैंड बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। शनिवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कोतवाली, वनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र के बैंक्वेट हॉल प्रबंधकों, डीजे और बैंड-बाजा संचालकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निर्देश दिए गए कि बैंक्वेट हॉल संचालक परिसर के भीतर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करें। मुख्य सड़क पर वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। बैंड-बाजा संचालकों को छोटी ट्रॉली के स...