Haldwani News: शहीदों के नाम बांटे 51 हजार दीये और बाती के पैकेट
हल्द्वानी, नवम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दीपावली पर भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से अनूठी पहल की गई। गुरुवार को कालाढूंगी चौराहे पर स्टॉल लगाकर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में लोगों को 51 हजार मिट्टी के दीये और बाती के पैकेट निशुल्क वितरित किए। अध्यक्ष साहू और संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय ने कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन, रेनू कांडपाल, जया जोशी, तारा पाण्डेय, नवल आर्या, प्रशांत गुप्ता, सूरज मिस्त्री, मनीषा आर्या, वर्तिका जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.