हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बुधवार को जीएसटी कार्यालय में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने छापेमारी के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अधिकारियों का घेराव किया और चेतावनी दी कि यदि बिना व्यापार मंडल को सूचना दिए बाजार में कार्रवाई की गई तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद किया जाएगा। व्यापार मंडल के जीएसटी प्रभारी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारी जीएसटी कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में सर्वे और छापेमारी के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। यह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन वक्ताओं ने कहा कि वि...