हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। प्रदेश के जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना' के निरंतर संचालन को प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। शासन की ओर से इस संबंध में राज्य कर आयुक्त को आधिकारिक पत्र भेजकर योजना को एक साल के लिए आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी गई है। अब यह बीमा योजना आगामी 19 नवंबर 2026 से लेकर 18 नवंबर 2027 तक प्रभावी रूप से संचालित की जाएगी। इस योजना के तहत यदि किसी पंजीकृत व्यापारी के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी आकस्मिक मृत्यु या पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में उसके आश्रितों को 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सबसे खास बात यह है कि व्यापारियों को जेब से कोई प्रीमियम नहीं देना होता है, बल्कि सरकार इसका प...