हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्राओं की अधिक संख्या के बावजूद मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान में छात्र आगे रहे। कॉलेज में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चली वोटिंग प्रक्रिया में 31.74 फीसदी छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कॉलेज के 12,800 पंजीकृत मतदाताओं में से सिर्फ 4,063 विद्यार्थी ही बूथों तक पहुंचे। इस बार 12,800 मतदाताओं में 7,633 छात्राएं और 5,167 छात्र पंजीकृत थे। 5,167 छात्रों में से 1,932 ने वोट डाला। उनका मतदान प्रतिशत 37.39 फीसदी रहा। वहीं पंजीकृत 7,633 छात्राओं में से केवल 2,131 ही मतदान केंद्र तक पहुंचीं। उनका वोटिंग प्रतिशत मात्र 27.91 फीसदी पर सिमट कर रह गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: नैनीताल रोड में सुबह से रात तक हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियांबीते साल ये रहा थ...