हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। खेल महाकुंभ 2026 के तहत आयोजित सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (सांसद चैम्पियन ट्रॉफी) के अंडर-14 बालिका वर्ग का शुक्रवार को समापन हो गया है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कालाढूंगी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि काशीपुर दूसरे और खटीमा तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में लालकुआं ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। कालाढूंगी दूसरे और जसपुर तीसरे स्थान पर रहे। गोली- कांचा में खटीमा की टीम पहले, जसपुर दूसरे एवं रुद्रपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। रस्सा-कस्सी में खटीमा ने पहला, सितारगंज ने दूसरा और जसपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में कालाढूंगी ने पहले, खटीमा दूसरे और भीमताल तीसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कबड्डी अंडर-17 बालक वर्ग में इंटर स्कूल नौलागढ़ की ...