हल्द्वानी, जुलाई 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को वैश्य महासभा का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर राजीव अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि महामंत्री पद के लिए हुए मतदान में दिनेश गुप्ता ने रजत महेश्वरी को 14 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव में समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल और संचालन निवर्तमान महामंत्री तनुज गुप्ता ने किया। तनुज गुप्ता ने पिछले दो वर्षों में महासभा की ओर से किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल (मुन्ना) ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। बैठक में समाज के सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक ...