Haldwani News: वैदिक विचारधारा के प्रचार को जरूरी बताया
हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आर्य समाज हल्द्वानी में तीन सितंबर से चल रहे श्रावणी उपाकर्म एवं वेद प्रचार कार्यक्रम का समापन यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सज्जनों का कार्य अच्छाई का समर्थन करने के साथ ही बुराई का मजबूती से विरोध करना भी है। अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता आचार्य चंद्रदेव ने कहा कि मातृशक्ति ही समाज और आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव प्रो. विनय विद्यालंकार ने वैदिक विचारधारा के प्रचार को जरूरी बताया। भाषण प्रतियोगिता में डीपीएस के आरंभ दुमका ने प्रथम, बीयरशिवा स्कूल की तनीषा जोशी ने द्वितीय और डीएवी की सोनिया जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के आदर्शों से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.