हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सेवानिवृत्त-सेवारत अर्धसैनिक परिवार कल्याण समिति जिला नैनीताल की मासिक बैठक रविवार को रामलीला प्रांगण ऊंचापुल में हुई। बैठक में अर्धसैनिकों की समस्याओं पर चर्चा के साथ वेलनेस सेंटर का संचालन न होने पर चिंता जताई गई। समिति अध्यक्ष वीडी उपाध्याय ने कहा कि संस्था पिछले दो दशक से अपने कार्यालय और जन मिलन केंद्र के लिए भवन या भूमि की मांग कर रही है। समिति वर्ष 2007 से नैनीताल जिले में पंजीकृत है। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में 10 से 15 हजार अर्धसैनिकों की भागीदारी रहती है। जबकि प्रांतीय सम्मेलनों में संख्या और बढ़ जाती है। भवन के अभाव में कार्यालय संचालन और कार्यक्रम आयोजित करने में परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पूर्व सैनिकों के कल्याण पर अरेसा की बैठक में हुआ मंथ...