हल्द्वानी, जुलाई 26 -- Haldwani News: पूनम मौर्य हल्द्वानी। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों की स्मृति में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को सुरक्षित रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय सहित कीर्तिचन्द्र कलौनी, जानकी त्रिपाठी, डॉ. नारायण दत्त थुवाल, डॉ. मोहित जोशी, साकेत पाठक सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नम...