हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। वीकेंड पर पर्यटकों की संभावित भीड़ और छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर के लिए विशेष यातायात और डायवर्जन प्लान जारी किया है। 14 से 16 नवंबर तक छठ घाटों के आसपास जीरो जोन की व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, 14-15 नवंबर को सुबह 9 से रात 10 बजे तक बरेली रोड से पहाड़ को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर ->गौलापार रोड,-> नारीमन तिराहा, रुद्रपुर से पहाड़ को जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा, लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर,-> गौलापार रोड,-> नारीमन तिराहा होकर जाएंगे। रामनगर, बाजपुर से पहाड़ को जाने वाले वाहन कालाढूंगी,-> मंगोली मार्ग होते हुए जाएंगे। मैदानी क्षेत्रों को वापसी दोपहर तीन ...