हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: कालाढूंगी। कालाढूंगी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चकलुवा रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार होते हुए वहीं संपन्न हुई, जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समीक्षा सिंह ने विहिप की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से बेटियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों और लव जिहाद के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, धर्म प्रसार क्षेत्र प्रमुख यशपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूरन सिंह मेहरा, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, जिला मंत्री गिरीश पडेलिया, दीपक बनोला, राजेंद्र सिंह कार्की, पुष्कर सिंह बिष्ट, मोहन सैनी, गंगा सामंत, चंद्रशेखर कांडपाल, ललित कांडपाल, कुंदन बसेड़ा, पुष्कर खनायत, मयंक गुप...