Haldwani News: विषाक्त पदार्थ गटकने वाले व्यक्ति की 12 दिन बाद मौत
हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। जहरीला पदार्थ गटकने वाले मुक्तेश्वर निवासी व्यक्ति की 12 दिन बाद बुधवार शाम मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।जानकारी के मुताबिक गुनियालेख, धारी मुक्तेश्वर निवासी 44 वर्षीय मनोहर प्रकाश ने बीती 22 अगस्त को अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एसटीएच लाए। बुधवार शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि जहरीले पदार्थ गटकने के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.