हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की दुकानों के किराये की दरों में संशोधन के प्रस्ताव को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इसमें व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिली। पूर्व में प्रस्तावित पांच गुना किराया वृद्धि को रद्द कर सिर्फ 50 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी गई। सोमवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त परितोष वर्मा, कर अधीक्षक महेश पाठक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब निगम की दुकानों का किराया एक रुपये के स्थान पर 1.50 रुपये प्रति वर्गफीट की वृद्धि दर के अनुसार तय किया जाएगा। इससे दुकानों के किराये में महज 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी。

व्यापारी विरोध गौरतलब है कि वर्तमान में...