हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज वनभूलपुरा में मंगलवार को बाल मित्रवत विधिक सेवा योजना 2024 के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यहां बताया गया कि बाल अधिकार के तहत प्रत्येक जिले में विशेष कानूनी सेवा इकाई स्थापित है, जो दिव्यांग बच्चों सहित सभी बच्चों को कानूनी सेवा देती है। पुलिस सहायता केंद्र, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, बाल देखभाल संस्थान, बाल न्यायालय व अन्य परिस्थितियों में कानूनी सहायता की जानकारी भी दी गई। संचालन पीएलवी मोहम्मद नबी ने किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार द्विवेदी सहित शिक्षिका जानकी पांडे, योगिता सिंह, मीनाक्षी कनवाल, सुनीता प्रभाकर, सोमलता चम्याल, सुनीता टम्टा, तारा भट्ट, रेखा भट्ट, अर्चना वर्मा और शिक्षक जगदीश चंद्र आर्या, दीपक रावत, ललित मोहन पाठक, भुवन चंद्र जोशी, पर...