हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने रविवार को विधायक निधि से स्वीकृत वार्ड संख्या 9 स्थित कलावती कॉलोनी में 14.83 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक हृदयेश ने कहा कि वे अपनी माता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकासवादी संकल्पों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्षद राजेंद्र जीना ने कहा कि निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। महेश सिंह, अखिलेश सिंह, मुन्नी जोशी, रमेश जोशी, रेणु जोशी, लक्ष्मण ...