हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रामनगर-कालाढूंगी-हल्द्वानी-सितारगंज राज्य मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को अब वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मुक्ति मिल गई है। इस मार्ग के किलोमीटर 36 में निहाल नदी पर Rs.319.20 लाख की लागत से बनकर तैयार हुए 24 मीटर लंबे डबल लेन आरसीसी सेतु का मंगलवार को विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने विधिवत लोकार्पण किया। इस नए और चौड़े पुल के चालू होने से अब रामनगर, कालाढूंगी और हल्द्वानी के बीच यातायात पूरी तरह से सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...