हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को वीर गाथा परियोजना 6.0 के तहत विद्यार्थियों ने देश के वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान को जाना। इस दौरान पोस्टर निर्माण, वीडियो प्रस्तुति सहित विभिन्न गतिविधियां हुईं। भारतीय सेना की 3 पैरा और 11 पैरा स्पेशल फोर्सेज में सेवाएं दे चुके सेना मेडल से सम्मानित सेवानिवृत्त कैप्टन दया किशन जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने सैन्य जीवन के अनुभव और अभियानों के दौरान दिखाई गई बहादुरी, रणनीति व नेतृत्व क्षमता से जुड़ी प्रेरक घटनाएं साझा कीं। प्रश्नोत्तर सत्र में उन्होंने सेना में भर्ती की तैयारी, अनुशासन और शारीरिक-मानसिक मजबूती के बारे में भी मार्गदर्शन दिया। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया। यहां विद्यालय के प्रबंध निदेश...