Haldwani News: विजयपुर-पहाड़पानी से देवलामल्ला तक बनेगा मोटर मार्ग
हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने विजयपुर-पहाड़पानी से देवलामल्ला तक निर्माणाधीन 1.300 किमी मोटर मार्ग व सूखी नदी पर 125 मीटर लंबे काजवे का शनिवार को निरीक्षण किया। 3 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से ग्रामीणों को आवागमन व स्वास्थ्य सुविधाओं में राहत मिलेगी। सांसद भट्ट ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता व समयसीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को 1 करोड़ 16 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए एचओडी राजेश शर्मा को निर्देशित किया। मौके पर एसडीएम मोनिका आर्य, भाजपा नेता मुकेश बेलवाल, ईई रतनेश सक्सेना, एई मनोज पांडे व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.