हल्द्वानी, जुलाई 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भारी बारिश के बीच भाजपा नेता विकास भगत ने मंगलवार को भगवानपुर वार्ड के हिम्मतपुर तल्ला में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने 23 करोड़ रुपये की नहर कवरिंग परियोजना के लिए विधायक बंशीधर भगत का आभार जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। विकास भगत ने क्षेत्रवासियों के सुझाव गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पार्षद चंद्र प्रकाश, आनंद दुर्गापाल, नीरज दुर्गापाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...