हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाजपा नेता विकास भगत ने मंगलवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के घुनी गांव में जनसंवाद किया। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। विकास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए क्षेत्र की समस्याओं, जनआकांक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, पूरन गौड़, ग्राम प्रधान गणेश शाह, बहादुर राम, खीम राम, ब्रजेश कुमार, ओपी टम्टा, गीता आर्य, गुड़िया, हरीश टम्टा, सतपाल कोहली, राम प्रसाद, गीता जोशी, पंकज निगलटिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...