Haldwani News: विकास भगत ने कमलुवागांजा मेहता में सुनीं समस्याएं
हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाजपा नेता विकास भगत ने रविवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कमलुवागांजा मेहता में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर चर्चा की। विधायक बंशीधर भगत की ओर से क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराने के लिए विधायक बंशीधर भगत का आभार जताया। क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी विकास भगत को अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेने को कहा। प्रधान मनीष भट्ट, गणेश शाह, राकेश शर्मा, जसोद सिंह बिष्ट, कुशाल सिंह मेहरा, दया किशन फुनेरा, त्रिलोक जेठा, सतीश शाह, मनोहर सुरकाली, मोहन अधिकारी और संजीव पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.