हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: रामनगर। भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में रामनगर के वाल्मीकि समाज की ओर से पौराणिक तीर्थ 'सीताबनी' से अखंड ज्योत लाकर मोहल्ला बम्बाघेर स्थित वाल्मीकि मंदिर में स्थापना की गई। संयोजक शुभम उत्तम ने बताया कि 26 अक्तूबर को प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा और भव्य शोभायात्रा निकलेगी। सीताबनी वही पवित्र स्थल है जहां भगवान वाल्मीकि ने माता सीता को आश्रय दिया और लव-कुश को शिक्षा दी। इस अवसर पर शुभम उत्तम, अरुण कुमार, मुन्नालाल, कौशल कुमार, सुनील कुमार, आकाश उत्तम, राज, रोनी, रवि रामू, उत्तम कुमार और दीक्षा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: 26 अक्टूबर को 51वां प्रकट दिवस मनाया जाएगा यह भी पढ़ें- Almora News: 26 को निकलेगी वाल्मीकि शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Balrampur News: कल मनाई जाएगी बाल...