हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना और यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 37 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्नातक वर्ग में हर्षिता जोशी बीए प्रथम सेमेस्टर प्रथम, प्रिंस मेहरा बीएससी पंचम सेमेस्टर द्वितीय और रितेश कृष्ण फर्तियाल तृतीय रहे। स्नातकोत्तर में कुबेर सिंह एमए तृतीय सेमेस्टर ने पहला, करन बिष्ट एमएससी तृतीय सेमेस्टर ने दूसरा और युवराज कोहली एमएससी प्रथम सेमेस्टर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने किया। संयोजक और एनएसएस प्रभारी डॉ. जीवन सिंह गढ़िया ने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा से समृद्धि के महत्व की जानकारी दी। निर्णायक चीफ प्रॉक्टर व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.मनीषा तिवारी, ...