हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: नि:शुल्क पौध वितरण, लेखा ऑडिट और डीएम संग बैठक की बनी रूपरेखा हर माह द्वितीय गुरुवार को कार्यकारिणी बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव पारित

बैठक का आयोजन हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी मासिक बैठक में नि:शुल्क पौध वितरण, समिति के लेखा ऑडिट, जिलाधिकारी के साथ बैठक आयोजित करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर सिंह निगल्टिया ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी मासिक बैठक में डॉ. आशुतोष पंत द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले नि:शुल्क पौधों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही समिति के कैशियर को जुलाई माह के भीतर समिति का...