हल्द्वानी, अगस्त 13 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन स्थित समिति सभागार में हुई।बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और समिति के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिलाधिकारी के साथ प्रस्तावित बैठक के लिए मांग पत्र को अंतिम रूप दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि जुलाई 2025 में तत्कालीन डीएम के साथ हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए थे। समिति ने आरोप लगाया कि निर्देशों का संबंधित विभागों ने पूर्ण अनुपालन नहीं किया। प्रस्तावित बैठक में इन निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। समिति के कार्यों में तेजी लाने के लिए तुरंत का...