हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को वनभूलपुरा नंबर-1 से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक पान मसाला और मिनरल वाटर का सैंपल भरा है। दोनों सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जाएगा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान एक दुकान से पान मसाला और एक दुकान से मिनरल वाटर का सैंपल भरा है। इसी लाइन में कई दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग का अभियान त्योहारों को लेकर जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल लिए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...