हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वनभूलपुरा क्षेत्र में शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की बिना वैध अनुमति के संचालित किए जा रहे दो मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका आर्य के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के बाद दोनों मदरसों को सील कर दिया। कार्रवाई से अन्य मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया। शनिवार को संयुक्त टीम ने वनभूलपुरा के इन्द्रानगर पहुंचकर मदरसा रमजान ऑर्गेनाइजेशन और गौजाजाली में मदरसा जामिया नूरिया बरकात ए आमिना सोसाइटी के संचालकों से संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे। जांच के दौरान मौके पर मौजूद संचालक कोई भी वैध अनुमति पत्र या रजिस्ट्रेशन से जुड़े कागजात पेश नहीं कर सके। कागजात न मिलने प...