Haldwani News: वनभूलपुरा पुलिस ने तीन वारंटी पकड़े
हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर एसएचओ डीएस फर्त्याल ने टीम का गठन का आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मोहित कश्यप, राजपुरा वार्ड नंबर 13, आमिर खान निवासी लाइन नंबर 17, इन्द्रानगर वनभूलपुरा और अरमान निवासी वनभूलपुरा हैं। पुलिस के मुताबिक वारंटी लंबे समय से फरार थे और कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस टीम में एएसआई हेमन्त प्रसाद, पुष्कर आर्या, कांस्टेबल सुनील कुमार, हरीश रावत, मो. अतहर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.