हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त और जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मेहबूब अली ने मंगलवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि क्षेत्र में सड़कों व गलियों की हालत दयनीय हो गई है। बरसात में पानी भरने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और जनहानि की आशंका बनी है। सीएम के 15 अक्तूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश का हवाला देते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...