हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विश्व पशु दिवस पर जामनगर स्थित वंतारा में आयोजित 'एवरी लाइफ मैटर्स' कार्यक्रम में हल्द्वानी की पशु कल्याण संस्था आश्रय ने सहभागिता की। संस्थापक एवं अध्यक्ष निकिता सुयाल को देशभर के पशु कल्याण संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलने और उनके अनुभव जानने का अवसर मिला। उन्होंने वंतारा में पशुओं के रेस्क्यू, उपचार, पुनर्वास और देखभाल की व्यवस्थाओं को भी करीब से देखा। वे वर्ष 2019 से आश्रय घायल और बेसहारा पशुओं की सेवा कर रही है। संस्था वर्तमान में गोवंश सहित करीब 400 पशुओं की देखभाल से जुड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...