Haldwani News: लो वोल्टेज और पेयजल संकट पर अफसरों ने मांगा जवाब
हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विकासखंड हल्द्वानी के न्याय पंचायत कुंवरपुर और न्याय पंचायत गुनीपुर जीवानंद के अंतर्गत चौसला में मंगलवार को ग्राम पंचायत चौपाल एवं जनसमस्या शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान जहां ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या प्रमुखता से उठाई। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल संस्थान के जेई ने बताया कि मोटर दो दिन के भीतर ठीक कर दी जाएगी। तब तक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.