हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। कुमाऊं की लोकसंस्कृति, परंपराओं और संगीत को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव सीजन चार का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने लोकगीतों और जागर के माध्यम से समां बांधा।कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। लोकगीतों और जागर की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

लोक कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां महोत्सव की शुरुआत नई दिशाएं संस्था ने दलनायक किशन लाल के नेतृत्व में वंदना प्रस्तुत कर की। इ...