हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कालाढूंगी रोड पर जर्जर पेयजल लाइन में लीकेज ठीक करने के लिए जल संस्थान ने मंगलवार को मरम्मत कार्य शुरू किया। मरम्मत के चलते पीलीकोठी और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बंद रही। जिससे लोगों को पेयजल के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। कालाढूंगी रोड में बिछी पुरानी लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। पिछले कई दिनों से लाइन में रिसाव हो रहा था, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था और सड़क पर जलभराव की स्थिति बन रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद संस्थान ने लीकेज चिह्नित कर ठीक करने की कार्रवाई शुरू की। हिस्से को बदलने के लिए पीलीकोठी और कालाढूंगी रोड और जुड़े इलाकों की सप्लाई रोक दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से खुदाई कर लीकेज वाले हिस्से को खोला और न...