Haldwani News: लिंक क्लिक करते ही खाते से 3.93 लाख साफ
हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सरस्वती विहार मुखानी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से फर्जी तरीके से तीन लाख 93 हजार से अधिक की रकम साइबर ठगों ने पार कर ली। पीड़ित ने एक अज्ञात लिंक को क्लिक किया था जिसके बाद ये घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार दो दिन पहले ही उसके फोन पर एक लिंक आया, जिसे क्लिक करते हुए उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद खाते से दो किस्तों में 3.93 लाख की रकम साफ हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही थाने में पत्र दिया। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.