हल्द्वानी, जुलाई 26 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। सांसद अजय भट्ट के प्रयास से पुनर्नवा महिला समिति की ओर से राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 लोगों को उपचार, जांच और दवा वितरण किया गया। शिविर में डॉ. पूनम बिष्ट गंगोला, फिजिशियन डॉ. उत्तम, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत बुधे, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आनन्द मिश्रा, जनरल एवं लैप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अभिनव बिष्ट, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एसके पाण्डे, डॉ. प्रतीक कौल, डॉ. मोनिका जोशी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चयनिका ने लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सभासद धन सिंह...