Haldwani News: लालकुआं में वनकर्मी के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। वार्ड नंबर चार आजाद नगर में अज्ञात चोरों ने वनकर्मी के घर का कुंडा तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मकान स्वामिनी मोहिनी परिहार के अनुसार, वह रिश्तेदारी में जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थीं और रात को घर नहीं लौटीं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर सोने के दो मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, करीब आधा किलो चांदी, 22 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.